
मध्य प्रदेश में रहने वाले लाखों किरायेदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है राज्य सरकार की ‘अटल गृह ज्योति योजना’ के तहत अब किरायेदारों को भी बिजली बिल में भारी राहत मिलने वाली है, अगर आप किराए के मकान में रहते हैं, तो अब आपको महंगे बिजली बिल से छुटकारा मिल सकता है सरकार की इस योजना का लक्ष्य कम खपत वाले उपभोक्ताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
Table of Contents
क्या है अटल गृह ज्योति योजना?
मध्य प्रदेश सरकार की इस फ्लैगशिप योजना के तहत प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली की खपत पर सिर्फ 100 रुपये का बिल देना होता है, खास बात यह है कि इसका लाभ अब उन किरायेदारों को भी मिल रहा है जिनका अपना निजी मीटर नहीं है, बशर्ते उनकी कुल मासिक खपत 150 यूनिट से कम हो।
किरायेदारों के लिए पात्रता की शर्तें
योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तों का पालन करना अनिवार्य है:
- खपत सीमा: उपभोक्ता की महीने भर की बिजली खपत 150 यूनिट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- कनेक्शन लोड: बिजली कनेक्शन का स्वीकृत भार 1 किलोवाट तक होना चाहिए।
- निवास प्रमाण: किरायेदार के पास वैध रेंट एग्रीमेंट या उस पते का कोई सरकारी पहचान पत्र होना चाहिए।
ऑनलाइन अप्लाई करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अगर आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने क्षेत्र की बिजली वितरण कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट (जैसे MPWZ, MPCZ या MPPKVVCL) पर जाएं।
- वेबसाइट पर ‘Consumer Services’ सेक्शन में जाकर ‘New Connection/Service Request’ पर क्लिक करें।
- अपना 10 अंकों का IVRS नंबर या ग्राहक आईडी दर्ज करें।
- यहाँ आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी और आधार कार्ड नंबर अपडेट करना होगा।
- किरायेदार के तौर पर अपना रेंट एग्रीमेंट और पहचान पत्र अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं।
इसके अलावा, उपभोक्ता बिजली विभाग के आधिकारिक ऐप (जैसे ‘UPAY’ ऐप) के जरिए भी अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं और योजना से जुड़ सकते हैं।
300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का विकल्प
यदि आप पूरी तरह से मुफ्त बिजली चाहते हैं, तो केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत सोलर पैनल लगवा सकते हैं। इसमें 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलती है और सरकार पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी भी दे रही है।
















