
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता (PGT) भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है, आयोग ने आधिकारिक तौर पर UP PGT परीक्षा 2026 की तिथियों की घोषणा कर दी है, विज्ञापन संख्या 02/2022 के तहत 624 पदों के लिए यह लिखित परीक्षा आगामी 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।
Table of Contents
17 जिलों में 300 से अधिक केंद्र निर्धारित
आयोग ने परीक्षा की सुचिता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 17 प्रमुख शहरों में कुल 319 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, इन शहरों में प्रयागराज, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर और कानपुर नगर जैसे बड़े केंद्र शामिल हैं। परीक्षा को दो पालियों में संपन्न कराया जाएगा—पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चलेगी।
जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप, 6 मई को आएंगे एडमिट कार्ड
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने आज, 30 अप्रैल 2026 को परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी (Exam City Slip) वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। अभ्यर्थी अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग कर यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में है। विस्तृत एडमिट कार्ड 6 मई को जारी किए जाएंगे, जिसमें परीक्षा केंद्र का सटीक नाम और पता दर्ज होगा।
अभ्यर्थी ऐसे डाउनलोड करें अपना विवरण
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ‘Click here to download Admit Card/City Slip’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले लें।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना सुनिश्चित करें।
















