
अगर आपको मई के महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है, साल 2026 का मई महीना छुट्टियों की सौगात लेकर आ रहा है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न राज्यों में त्योहारों, जयंती और साप्ताहिक अवकाशों को मिलाकर बैंकों में कुल 12 से 13 दिनों का कामकाज ठप रहेगा।
इस महीने की शुरुआत ही लंबी छुट्टी के साथ हो रही है, जहाँ मजदूर दिवस और बुद्ध पूर्णिमा एक ही दिन पड़ रहे हैं। इसके अलावा महीने के अंत में बकरीद की छुट्टियों के कारण भी बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होंगी।
Table of Contents
मई 2026: छुट्टियों का पूरा ब्यौरा
मई महीने में छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है। यहाँ देखें कब-कब बंद रहेंगे बैंक:
- 1 मई (शुक्रवार): मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे।
- 9 मई (शनिवार): महीने का दूसरा शनिवार और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (पश्चिम बंगाल)।
- 16 मई (शनिवार): राज्य दिवस (सिक्किम में बैंक अवकाश)।
- 23 मई (शनिवार): महीने का चौथा शनिवार।
- 26 मई (मंगलवार): काजी नजरुल इस्लाम जयंती (त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल)।
- 27 और 28 मई (बुधवार-गुरुवार): बकरीद (ईद-उल-अधा) के चलते देश के अलग-अलग राज्यों में दो दिन बैंक बंद रहेंगे।
- साप्ताहिक अवकाश: 3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार होने के कारण देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह
बैंकों की लंबी छुट्टियों को देखते हुए वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राहक अपने नकदी और चेक क्लियरिंग से जुड़े कामों की योजना पहले ही बना लें। हालांकि, बैंक की शाखाएं बंद रहने के दौरान भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग 24×7 चालू रहेंगी, कैश की किल्लत से बचने के लिए ATM सेवाएं भी सुचारू रूप से कार्य करेंगी।
RBI के नियमों के अनुसार, कुछ छुट्टियाँ क्षेत्रीय होती हैं, जो केवल विशिष्ट राज्यों में लागू होती हैं, इसलिए बैंक जाने से पहले अपने स्थानीय बैंक की हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।
















