
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, LIC की नई ‘बीमा सखी’ (Bima Sakhi) योजना के तहत अब महिलाएं घर बैठे काम करके हर साल 84,000 रुपये तक की निश्चित आय प्राप्त कर सकती हैं यह योजना उन महिलाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपना करियर बनाना चाहती हैं।
Table of Contents
प्रशिक्षण के साथ मिलेगा स्टाइपेंड
इस योजना की सबसे खास बात यह है कि LIC महिलाओं को काम सिखाने के साथ-साथ तीन सालों तक मासिक वजीफा (Stipend) भी देगी।
- प्रथम वर्ष: ₹7,000 प्रति माह (कुल ₹84,000 सालाना)।
- द्वितीय वर्ष: ₹6,000 प्रति माह।
- तृतीय वर्ष: ₹5,000 प्रति माह।
इतना ही नहीं, बीमा सखी के रूप में पॉलिसी बेचने पर मिलने वाला कमीशन और बोनस इस स्टाइपेंड से अलग होगा, जिससे कुल कमाई लाखों में पहुंच सकती है।
कौन कर सकता है आवेदन?
LIC ने इस योजना के लिए पात्रता के मानक काफी सरल रखे हैं:
- योग्यता: आवेदक महिला का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- आयु: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 70 वर्ष निर्धारित की गई है।
- स्थान: ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इसके लिए पात्र हैं।
चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
बीमा सखी बनने के लिए इच्छुक महिलाओं को IRDAI द्वारा आयोजित एक सरल परीक्षा (IC38) पास करनी होगी, आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र और बैंक विवरण जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
कैसे जुड़ें इस योजना से?
इच्छुक उम्मीदवार LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकती हैं, इसके अलावा, अपने नजदीकी LIC शाखा कार्यालय (Branch Office) में जाकर विकास अधिकारी (Development Officer) से मिलकर भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक आजादी दे रही है, बल्कि उन्हें ‘फाइनेंशियल एडवाइजर’ के रूप में एक नई पहचान भी दिला रही है।
















