
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के करोड़ों लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है 22वीं किस्त के सफल हस्तांतरण के बाद अब देश भर के किसानों की नजरें 23वीं किस्त पर टिकी हैं, चूंकि देश के कई हिस्सों में जुलाई और अगस्त का महीना धान की रोपनी (Paddy Sowing) का मुख्य समय होता है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार खेती की लागत में मदद के लिए अगली किस्त इसी दौरान जारी कर सकती है।
Table of Contents
कब आएगी 23वीं किस्त? (संभावित तारीख)
सरकारी नियमों के मुताबिक, PM किसान योजना की राशि हर चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दी जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम से 22वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की थी। इस गणना के आधार पर:
- संभावित महीना: जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह या अगस्त की शुरुआत।
- किसानों को लाभ: धान की बुवाई और खाद-बीज की जरूरतों के समय यह राशि सीधे डीबीटी (DBT) के जरिए करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेगी।
इन 3 कामों के बिना अटक सकती है किस्त
सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि केवल उन्हीं किसानों को पैसा मिलेगा जिनका डेटा पूरी तरह अपडेटेड है। अगर आपने ये काम नहीं किए हैं, तो आपकी किस्त रुक सकती है:
- eKYC अनिवार्य: पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी आधारित ई-केवाईसी तुरंत पूरा करें। बिना इसके अगली किस्त मिलना मुश्किल है।
- लैंड सीडिंग (Land Seeding): सुनिश्चित करें कि आपके भूमि दस्तावेजों का सत्यापन कृषि विभाग के रिकॉर्ड में ‘Yes’ दिखा रहा हो।
- आधार-बैंक लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के लिए सक्रिय होना चाहिए।
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो इन स्टेप्स का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।

- ‘Know Your Status’ लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और डेटा प्राप्त करें।

- यहाँ चेक करें कि ‘Eligibility Status’ में सभी कॉलम (eKYC, Land Seeding) हरे टिक के साथ ‘Yes’ हैं या नहीं।
धान की खेती के पीक सीजन में 2000 रुपये की यह मदद छोटे और सीमांत किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है, विशेषज्ञ किसानों को सलाह दे रहे हैं कि वे समय रहते अपना स्टेटस अपडेट कर लें ताकि तकनीकी कारणों से पैसा न रुके।
















