
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब छात्रों को अपनी मार्कशीट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा, बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए डिजिटल मार्कशीट की सुविधा को और भी सुगम बना दिया है, अब परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम घोषित होते ही डिजीलॉकर (DigiLocker) के जरिए अपनी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
Table of Contents
DigiLocker से कैसे प्राप्त करें अपनी मार्कशीट? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)
अगर आप भी अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट (digilocker.gov.in) पर जाएं या अपने मोबाइल में DigiLocker App डाउनलोड करें। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार कार्ड के जरिए लॉगिन करें।
- होमपेज पर ‘Education’ टैब में जाकर ‘Uttar Pradesh State Board of High School and Intermediate Education’ सर्च करें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) के अनुसार ‘Class X Marksheet’ या ‘Class XII Marksheet’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और परीक्षा वर्ष (2026) दर्ज करें।
- ‘Get Document’ बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी इसे आप PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
इन वेबसाइट्स पर भी नजर आएँगे नतीजे
डिजीलॉकर के अलावा परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
शिक्षा विभाग के अनुसार, डिजिटल मार्कशीट की यह पहल छात्रों को हार्ड कॉपी मिलने में होने वाली देरी से बचाएगी और एडमिशन प्रक्रिया को तेज करेगी।
















