
आधुनिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ सरकार ने ‘कृषि उपकरण सब्सिडी योजना’ के तहत खजाना खोल दिया है, अब किसान खेती में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक यंत्रों, जैसे कि ट्रैक्टर से लेकर हाई-टेक कृषि ड्रोन तक पर 80 प्रतिशत तक की सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, इस योजना का उद्देश्य उन किसानों को सशक्त बनाना है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी मशीनें नहीं खरीद पाते।
Table of Contents
किसे कितना मिलेगा फायदा?
योजना के तहत सब्सिडी का गणित किसानों की श्रेणी और मशीन के प्रकार पर तय किया गया है:
- छोटे और सीमांत किसान: महिला किसानों और अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों को प्राथमिकता देते हुए 50% से 80% तक का अनुदान दिया जा रहा है।
- सामान्य किसान: इन्हें कृषि यंत्रों की खरीद पर 40% से 50% तक की छूट मिलेगी।
- ग्रुप या FPO: यदि किसान समूह में या ‘कस्टम हायरिंग सेंटर’ के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें अधिकतम 80% सब्सिडी दी जाएगी।
ड्रोन और ट्रैक्टर पर विशेष फोकस
इस बार सरकार का सबसे ज्यादा जोर ‘कृषि ड्रोन’ पर है। कीटनाशकों के सुरक्षित छिड़काव के लिए ड्रोन की खरीद पर भारी प्रोत्साहन दिया जा रहा है इसके अलावा ट्रैक्टर, रोटावेटर, पावर टिलर, और सुपर सीडर जैसे कुल 91 उपकरणों को इस योजना की सूची में शामिल किया गया है।
इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा काम
आवेदन करने से पहले किसान भाई इन दस्तावेजों को अपने पास तैयार रखें:
- आधार कार्ड (जो मोबाइल नंबर से लिंक हो)।
- खतौनी/जमीन के कागज (भूमि विवरण के लिए)।
- बैंक पासबुक (ताकि सब्सिडी की राशि सीधे DBT के जरिए खाते में आए)।
- जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित श्रेणियों के लिए)।
- पासपोर्ट साइज फोटो और डीलर का कोटेशन।
आवेदन की प्रक्रिया: घर बैठे उठाएं लाभ
अब किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है:
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल agrimachinery.nic.in पर जाएं।
- ‘Farmer Registration’ सेक्शन में जाकर आधार नंबर के जरिए पंजीकरण करें।
- अपनी पसंद के कृषि यंत्र का चुनाव करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- कुछ राज्यों में बुकिंग कन्फर्म करने के लिए छोटी ‘टोकन राशि’ ऑनलाइन जमा करनी होती है।
- आवेदन स्वीकृत होने और विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद सब्सिडी की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
सब्सिडी का लाभ ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाता है, इसलिए देरी न करें।
















