
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 41,424 होमगार्ड पदों के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) आज, 18 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
Table of Contents
25 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR आधारित) में होगी, परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रतिदिन दो पालियों (Shifts) का निर्धारण किया गया है:
- पहली पाली: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- दूसरी पाली: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
एडमिट कार्ड को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट
बोर्ड द्वारा जारी की गई एग्जाम सिटी स्लिप केवल अभ्यर्थियों को परीक्षा के शहर और तारीख की पूर्व सूचना देने के लिए है, इसे ‘प्रवेश पत्र’ न समझें आधिकारिक एडमिट कार्ड (Admit Card) परीक्षा तिथि से 3-4 दिन पहले, यानी संभावित रूप से 21 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे, एडमिट कार्ड में ही परीक्षा केंद्र का नाम और सटीक पता अंकित होगा।
ऐसे डाउनलोड करें अपनी एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ‘UP Home Guard Exam City Slip 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
- आपकी एग्जाम सिटी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें और अपने साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर ले जाएं, भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
















