
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है, जिलाधिकारी (DM) ने छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने के निर्देश जारी किए हैं, नए आदेश के अनुसार अब स्कूलों में कक्षाएं दोपहर 12 बजे के बाद संचालित नहीं की जाएंगी।
दरअसल, प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और लू जैसी स्थिति बनती जा रही है, ऐसे में छोटे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है, प्रशासन का मानना है कि दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप सबसे ज्यादा होता है, जिससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।
Table of Contents
सुबह की शिफ्ट में होंगे स्कूल संचालित
नए आदेश के तहत अब सभी सरकारी और निजी स्कूलों को सुबह के समय ही संचालित किया जाएगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी टाइमिंग इस तरह तय करें कि कक्षाएं 12 बजे तक समाप्त हो जाएं।
नियमों का पालन न करने पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां बरतें।
स्वास्थ्य विभाग ने भी जारी की एडवाइजरी
गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है इसमें दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
प्रशासन के इस फैसले से जहां अभिभावकों को राहत मिली है, वहीं बच्चों की सेहत को भी सुरक्षा मिलेगी।
















