Join Youtube

आपका फेवरेट साबुन-शैम्पू होगा महंगा! दिग्गज कंपनी HUL ने दिया झटका; अब आपकी जेब पर पड़ेगा इतना बोझ

आम जनता की रसोई के बजट के बाद अब बाथरूम का बजट भी बिगड़ने वाला है, देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने पोर्टफोलियो के कई लोकप्रिय साबुनों और शैम्पू की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया ह, कच्चे माल की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कंपनी ने कीमतों में 3% से 5% तक का इजाफा किया है

Published On:
आपका फेवरेट साबुन-शैम्पू होगा महंगा! दिग्गज कंपनी HUL ने दिया झटका; अब आपकी जेब पर पड़ेगा इतना बोझ
आपका फेवरेट साबुन-शैम्पू होगा महंगा! दिग्गज कंपनी HUL ने दिया झटका; अब आपकी जेब पर पड़ेगा इतना बोझ

आम जनता की रसोई के बजट के बाद अब बाथरूम का बजट भी बिगड़ने वाला है, देश की सबसे बड़ी FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने पोर्टफोलियो के कई लोकप्रिय साबुनों और शैम्पू की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया ह, कच्चे माल की बढ़ती लागत का हवाला देते हुए कंपनी ने कीमतों में 3% से 5% तक का इजाफा किया है।

क्यों बढ़े दाम?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, साबुन बनाने में इस्तेमाल होने वाले मुख्य कच्चे माल, जैसे पाम ऑयल और पाम फैटी एसिड डिस्टिलेट (PFAD) की वैश्विक कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके अलावा, पैकेजिंग मटेरियल और लॉजिस्टिक्स खर्च बढ़ने के कारण कंपनी ने इस बोझ को उपभोक्ताओं पर डालने का फैसला किया है।

आपके पसंदीदा ब्रांड्स अब कितने महंगे?

HUL के जिन ब्रांड्स की कीमतों में सबसे ज्यादा बदलाव देखा गया है, उनमें डव (Dove), पीयर्स (Pears) और लिरिल (Liril) शामिल हैं:

  • Dove (Pink): इस साबुन की कीमत में लगभग 4.48% की वृद्धि हुई है। अब इसके 100 ग्राम पैक के लिए आपको ₹70 चुकाने होंगे।
  • Pears: प्रीमियम सेगमेंट के इस साबुन की कीमत ₹2 बढ़ा दी गई है, जिसके बाद अब इसकी नई कीमत ₹52 हो गई है।
  • Liril: लिरिल की कीमतों में 5.13% का उछाल आया है। अब यह ₹39 के बजाय ₹41 में मिलेगा।
  • Dove (Serum White): इसकी कीमत में भी 3.45% की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह अब ₹60 का हो गया है।

शैम्पू और अन्य उत्पादों पर भी असर

सिर्फ साबुन ही नहीं, बल्कि शैम्पू की कीमतों में भी 4% से 6% तक की वृद्धि की संभावना जताई जा रही है, जानकारों का मानना है कि HUL के इस कदम के बाद बाजार की अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियाँ भी आने वाले दिनों में अपने उत्पादों के दाम बढ़ा सकती हैं।

लगातार बढ़ती महंगाई के बीच पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स का महंगा होना मध्यम वर्गीय परिवारों के मासिक बजट पर सीधा असर डालेगा।

Hul Price Hike on Soap Detergent
Author
info@sargujauniversity.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार