
चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधा शुरू हो गई है, Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) ने केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे अब यात्रियों को लंबी पैदल यात्रा से राहत मिलेगी।
Table of Contents
ऑनलाइन ऐसे करें बुकिंग
हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर यात्रा की तारीख, हेलिपैड और उपलब्ध स्लॉट का चयन करना होगा सफल बुकिंग के बाद टिकट ऑनलाइन ही जारी कर दिया जाएगा।
कितना है किराया?
केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा का किराया अलग-अलग हेलिपैड के अनुसार तय किया गया है। आमतौर पर यह सेवा फाटा, गुप्तकाशी और सिरसी जैसे स्थानों से संचालित होती है, जिनके लिए किराया अलग-अलग हो सकता है। एक तरफ का किराया कुछ हजार रुपये से शुरू होकर अधिक हो सकता है।
टाइमिंग और यात्रा अवधि
हेलीकॉप्टर सेवा सुबह से दोपहर तक संचालित होती है और मौसम के अनुसार टाइमिंग में बदलाव संभव है, एक तरफ की यात्रा में लगभग 8 से 10 मिनट का समय लगता है, जिससे श्रद्धालु बेहद कम समय में मंदिर पहुंच सकते हैं।
जरूरी नियम और निर्देश
- यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है
- वैध पहचान पत्र साथ रखना जरूरी
- मौसम की स्थिति के अनुसार उड़ान में बदलाव या रद्द हो सकता है
- तय समय से पहले हेलिपैड पर पहुंचना अनिवार्य
यात्रियों को बड़ी राहत
इस सुविधा के शुरू होने से बुजुर्गों, बच्चों और शारीरिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को खास राहत मिलेगी अब वे बिना ज्यादा थकान के आसानी से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।
चारधाम यात्रा के बढ़ते क्रेज के बीच यह हेलीकॉप्टर सेवा श्रद्धालुओं के लिए एक तेज और सुविधाजनक विकल्प बनकर उभरी है।
















