
उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने राज्य के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 2026 की घोषणा कर दी है।
Table of Contents
20 मई से बंद होंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश के शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, राज्य के स्कूलों में 20 मई 2026 से गर्मी की छुट्टियां आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएंगी, यह अवकाश 15 जून 2026 तक चलेगा, शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, 16 जून से स्कूलों को दोबारा खोला जाएगा, हालांकि यह मौसम की स्थिति और तत्कालीन तापमान पर निर्भर करेगा।
नोएडा, लखनऊ और गाजियाबाद में बदला गया समय
छुट्टियां शुरू होने से पहले छात्रों को राहत देने के लिए जिला प्रशासनों ने स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं:
- नोएडा और ग्रेटर नोएडा: गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी (DM) ने भीषण गर्मी के चलते जिले के सभी स्कूलों (CBSE, ICSE, IB और UP Board) के समय में परिवर्तन किया है, 27 अप्रैल 2026 से सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे।
- लखनऊ: राजधानी लखनऊ में भी स्कूलों के समय में संशोधन किया गया है ताकि बच्चे दोपहर की भीषण तपिश से बच सकें यहाँ भी छुट्टियों के मध्य मई के आसपास शुरू होने की संभावना है।
- गाजियाबाद: गाजियाबाद के स्कूलों में भी लू की स्थिति को देखते हुए समय बदल दिया गया है और गर्मी की छुट्टियां 20 मई से शुरू होने की उम्मीद है।
समर वेकेशन 2026 की मुख्य बातें
- अवकाश की अवधि: लगभग 26-27 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
- शिक्षण दिवस: माध्यमिक स्कूलों में इस सत्र में कुल 233 शिक्षण दिवस निर्धारित हैं।
- प्राइवेट स्कूलों का फैसला: कई निजी स्कूल अपने स्तर पर या बोर्ड (CBSE/ICSE) के कैलेंडर के अनुसार छुट्टियों की तारीखों में 1-2 दिन का बदलाव कर सकते हैं।
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चों के स्कूल से सटीक तारीखों की पुष्टि कर लें, क्योंकि स्थानीय मौसम की स्थिति के आधार पर जिलाधिकारी छुट्टियों को पहले शुरू करने या बढ़ाने का निर्णय ले सकते हैं।
















