
उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है, Ishan Uday Scholarship के तहत अब डिग्री कोर्स करने वाले छात्रों को हर महीने ₹7800 तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है, यह योजना खासतौर पर पूर्वोत्तर क्षेत्र (North Eastern Region) के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
Table of Contents
क्या है ईशान उदय स्कॉलरशिप?
यह स्कॉलरशिप University Grants Commission (UGC) द्वारा संचालित एक प्रमुख योजना है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता दी जाती है, ताकि वे बिना किसी आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
कितनी मिलती है स्कॉलरशिप?
इस योजना के तहत चयनित छात्रों को
- ₹7800 प्रति माह तक की स्कॉलरशिप
- यह राशि पूरे डिग्री कोर्स के दौरान दी जाती है
कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं—
- छात्र पूर्वोत्तर राज्यों का निवासी होना चाहिए
- किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/यूनिवर्सिटी में डिग्री कोर्स में एडमिशन लिया हो
- परिवार की आय निर्धारित सीमा के भीतर हो
- 12वीं पास होना जरूरी
कब और कैसे करें आवेदन?
ईशान उदय स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया हर साल ऑनलाइन शुरू की जाती है, इच्छुक छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करने होते हैं।
किन छात्रों को मिलेगा फायदा?
यह स्कॉलरशिप खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा जारी नहीं रख पाते इस योजना के जरिए उन्हें आर्थिक सहारा मिलता है और वे अपनी पढ़ाई बिना रुकावट पूरी कर सकते हैं।
ईशान उदय स्कॉलरशिप योजना छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो उन्हें आर्थिक सहायता के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देती है अगर आप पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन जरूर करें और इस योजना का लाभ उठाएं।
















