
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद, अब उन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है जो एक या दो विषयों में सफल नहीं हो पाए हैं, बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करने जा रहा है, ताजा जानकारी के मुताबिक, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया मई के दूसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
Table of Contents
मई में खुल जाएगी आवेदन की विंडो
यूपी बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं या किसी कारणवश एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, बोर्ड जून के पहले सप्ताह तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लेगा, ताकि जुलाई में परीक्षाओं का सफल आयोजन किया जा सके।
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए ये हैं नियम
- हाईस्कूल (10वीं): छात्र अधिकतम दो विषयों में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- इंटरमीडिएट (12वीं): नियम के अनुसार, 12वीं के छात्र केवल एक ही विषय में कंपार्टमेंट परीक्षा देने के पात्र हैं।
- इंप्रूवमेंट परीक्षा: जो छात्र पास तो हैं लेकिन अपने अंकों को बेहतर बनाना चाहते हैं, उनके लिए ‘इंप्रूवमेंट’ का विकल्प खुला रहेगा।
संभावित समय-सारणी (Expected Timeline)
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: मई 2026 (द्वितीय सप्ताह)
- आवेदन की आखिरी तारीख: जून 2026 (प्रथम सप्ताह)
- प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी: जुलाई 2026 (प्रथम सप्ताह)
- परीक्षा की तारीख: जुलाई 2026 के मध्य में
- परिणाम की घोषणा: अगस्त 2026
कैसे करें आवेदन?
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य से संपर्क करें आवेदन के लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान चालान के माध्यम से करना होगा, 10वीं के लिए आवेदन शुल्क लगभग 256 रुपये और 12वीं के लिए 306 रुपये होने की उम्मीद है। फॉर्म भरने के बाद चालान और आवेदन पत्र की प्रति विद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।
UPMSP ने स्पष्ट किया है कि तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होने वाले छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे, उन्हें ‘फेल’ की श्रेणी में ही रखा जाएगा।
















