
भारत अपनी भौगोलिक विविधताओं और ऐतिहासिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, यहाँ के हर राज्य की अपनी एक पहचान और विशेषता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का वह कौन सा राज्य है जिसे ‘5 नदियों की भूमि’ (Land of Five Rivers) के नाम से जाना जाता है? ताज्जुब की बात यह है कि एक सामान्य सर्वे के अनुसार, लगभग 90 प्रतिशत लोग इस आसान से सवाल का सही जवाब नहीं दे पाते।
Table of Contents
पंजाब: नाम में ही छिपा है अर्थ
भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित पंजाब राज्य को ‘5 नदियों की भूमि’ कहा जाता है। दरअसल, ‘पंजाब’ शब्द की उत्पत्ति फारसी के दो शब्दों से हुई है ‘पंज’ जिसका अर्थ है ‘पांच’ और ‘आब’ जिसका अर्थ है ‘पानी’ या ‘नदी’ इस प्रकार पंजाब का शाब्दिक अर्थ ही ‘पांच नदियों का क्षेत्र’ होता है।
ये हैं वे पांच ऐतिहासिक नदियाँ
पंजाब की उपजाऊ मिट्टी और कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था के पीछे इन पांच नदियों का मुख्य हाथ रहा है। ये नदियाँ इस प्रकार हैं:
- झेलम
- चिनाब
- रावी
- ब्यास
- सतलुज
विभाजन के बाद, इनमें से कुछ नदियों का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चला गया, लेकिन ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से यह पूरा क्षेत्र आज भी इन्हीं पांच नदियों की पहचान से जुड़ा हुआ है।
अपनी समृद्ध संस्कृति, वीरता और लहलहाते खेतों के लिए मशहूर पंजाब आज भी भारत के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है अगली बार जब आपसे कोई यह सवाल पूछे, तो आप उन 10 प्रतिशत लोगों में शामिल होंगे जिन्हें इसका सही उत्तर पता है।
















