
आर्थिक रूप से कमजोर और आरक्षित वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, केंद्र और राज्य सरकारों के साझा सहयोग से चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत पात्र छात्रों के खातों में ₹48,000 तक की स्कॉलरशिप राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, इस घोषणा से विशेष रूप से SC (अनुसूचित जाति), ST (अनुसूचित जनजाति) और OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के छात्रों में खुशी की लहर है।
Table of Contents
किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है इस योजना के दायरे में वे छात्र आएंगे जो:
- SC, ST या OBC वर्ग से संबंधित हैं।
- कक्षा 11वीं, 12वीं, स्नातक (Graduation) या स्नातकोत्तर (Post-Graduation) में पढ़ाई कर रहे हैं।
- जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा (सामान्यतः ₹2.5 लाख तक) के भीतर है।
सीधे बैंक खाते में आएगी राशि
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, स्कॉलरशिप की यह राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रों के आधार-लिंक्ड बैंक खातों में भेजी जा रही है। कई राज्यों में भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जबकि कुछ क्षेत्रों में वेरिफिकेशन के बाद राशि ट्रांसफर की जा रही है।
ऐसे चेक करें अपना ‘एप्लीकेशन स्टेटस’
यदि आपने भी इस सत्र के लिए आवेदन किया है, तो आप घर बैठे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट
scholarships.gov.inपर जाकर अपनी लॉगिन आईडी के जरिए स्टेटस ट्रैक करें। - यदि आप यह जानना चाहते हैं कि पैसा बैंक में पहुंचा या नहीं, तो
pfms.nic.inपर ‘Know Your Payment’ विकल्प का उपयोग करें। - उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के छात्र अपनी विशिष्ट स्कॉलरशिप वेबसाइट (जैसे
scholarship.up.gov.in) पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर अपना विवरण देख सकते हैं।
सावधानी बरतें छात्र
विशेषज्ञों का कहना है कि छात्र यह सुनिश्चित कर लें कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक है और सक्रिय (Active) स्थिति में है, यदि स्टेटस में किसी प्रकार की त्रुटि (Error) दिखाई दे रही है, तो तुरंत अपने संबंधित कॉलेज या समाज कल्याण विभाग से संपर्क करें ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
















