Join Youtube

इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस दिन होगी रिलीज; मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है, निर्माता नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के पावन अवसर पर फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह महागाथा दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी

Published On:
इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की 'रामायण' इस दिन होगी रिलीज; मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान
इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस दिन होगी रिलीज; मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का लंबा इंतजार अब खत्म हो गया है, निर्माता नमित मल्होत्रा ने राम नवमी के पावन अवसर पर फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा कर दी है, नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह महागाथा दो भागों में दर्शकों के सामने आएगी। 

दिवाली 2026 में मनेगा असली जश्न

मेकर्स ने साफ कर दिया है कि ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, वहीं, कहानी के दूसरे हिस्से यानी ‘रामायण: पार्ट 2’ के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा; इसे दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा, फिल्म को खास तौर पर IMAX अनुभव के लिए तैयार किया जा रहा है। 

रणबीर का ‘राम’ लुक और दिग्गज स्टार कास्ट

फिल्म में रणबीर कपूर ‘भगवान राम’ की भूमिका में नजर आएंगे मेकर्स ने ऐलान किया है कि रणबीर का फर्स्ट लुक 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के दिन जारी किया जाएगा फिल्म की स्टार कास्ट बेहद दमदार है: 

  • साई पल्लवी: सीता माता के किरदार में।
  • यश (KGF फेम): रावण की चुनौतीपूर्ण भूमिका में।
  • सनी देओल: बजरंगबली हनुमान के रूप में। 

4000 करोड़ का बजट और ऑस्कर विनर्स का साथ

प्राइम फोकस स्टूडियो के नमित मल्होत्रा इस प्रोजेक्ट पर पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपये है, जो इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म बनाता है, संगीत की दुनिया के दो दिग्गज ए.आर. रहमान और ऑस्कर विजेता हंस जिमर पहली बार एक साथ आकर इस फिल्म के लिए धुनें तैयार कर रहे हैं। 

बॉलीवुड के गलियारों में इस खबर ने हलचल तेज कर दी है। अब सभी की निगाहें 2 अप्रैल पर टिकी हैं, जब मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में रणबीर कपूर का पहला दीदार होगा।

Ranbir Kapoor Ranbir Kapoor Ramayana Update
Author
info@sargujauniversity.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार