
भारत में घरेलू गैस (LPG) सिलेंडर के इस्तेमाल को लेकर सरकार और तेल कंपनियों ने नियमों को काफी कड़ा कर दिया है अनजाने में की गई एक छोटी सी गलती न केवल भारी जुर्माने का कारण बन सकती है, बल्कि आपको जेल की हवा भी खिला सकती है, आइए जानते हैं क्या हैं LPG स्टोरेज के नए नियम और आप घर में कितने सिलेंडर रख सकते हैं।
Table of Contents
LPG Storage Rules: घर में कितने सिलेंडर रखना है कानूनी?
नियमों के मुताबिक, एक घरेलू गैस कनेक्शन पर आप अपने घर में अधिकतम दो सिलेंडर (14.2 किलोग्राम वाले) ही रख सकते हैं। इसमें एक सिलेंडर उपयोग (Active) के लिए और दूसरा बैकअप (Spare) के तौर पर रखने की अनुमति है।
कानूनी तौर पर, कोई भी व्यक्ति घर में कुल 40 किलोग्राम से अधिक LPG जमा नहीं कर सकता। यदि आपके पास इससे ज्यादा गैस पाई जाती है, तो इसे ‘जमाखोरी’ (Hoarding) की श्रेणी में रखा जाता है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act), 1955 के तहत एक गंभीर अपराध है।
नए नियमों की मुख्य बातें (2024-25)
- बुकिंग में अंतराल: अब आप एक रिफिल के बाद दूसरा सिलेंडर तुरंत बुक नहीं कर सकते। दो बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का अंतर होना अनिवार्य कर दिया गया है।
- सालाना कोटा: एक वित्तीय वर्ष में एक परिवार अधिकतम 15 सिलेंडर ही ले सकता है। इनमें से केवल 12 सिलेंडरों पर ही सब्सिडी मिलती है, बाकी 3 बाजार भाव पर खरीदने होंगे।
- PNG और LPG का कनेक्शन: यदि आपके घर में पाइप वाली गैस (PNG) लग चुकी है, तो आप कानूनी रूप से LPG सिलेंडर नहीं रख सकते। नियमों के अनुसार, PNG आने के बाद आपको अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा।
- छोटा सिलेंडर (FTL): जो लोग बिना एड्रेस प्रूफ के सिलेंडर चाहते हैं, वे 5 किलो वाला Free Trade LPG (FTL) सिलेंडर आईडी प्रूफ दिखाकर ले सकते हैं।
नियम तोड़ने पर क्या होगा?
अगर आप निर्धारित सीमा से अधिक सिलेंडर रखते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो प्रशासन आप पर सख्त कार्रवाई कर सकता है:
- जेल और जुर्माना: आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7 के तहत दोषी पाए जाने पर 3 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल और भारी जुर्माना हो सकता है।
- कनेक्शन होगा रद्द: अवैध तरीके से रखे गए सिलेंडर जब्त कर लिए जाएंगे और आपका ओरिजिनल गैस कनेक्शन हमेशा के लिए काटा जा सकता है।
- बीमा का खतरा: गैस सिलेंडर से दुर्घटना होने पर मिलने वाला 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर खारिज हो सकता है, यदि घर में अवैध या अतिरिक्त सिलेंडर पाए जाते हैं।
गैस सिलेंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए करें इसका व्यावसायिक उपयोग या अवैध भंडारण आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है।
















