हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने प्राइमरी स्कूलों में जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर भर्ती का ऐलान कर दिया है। यह खास मौका उन युवाओं के लिए है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। नोटिफिकेशन हाल ही में जारी हुआ और आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो जाएगी। कुल रिक्तियों में अलग अलग वर्गों को हिसाब से जगह मिली है। सामान्य वर्ग को 224, EWS को 73, OBC के लिए 117 और SC ST को मिले combined 173 पद हैं। BPL और अन्य श्रेणियों को भी आरक्षण का फायदा दिया गया है। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआत में हर महीने 18000 रुपये वेतन मिलेगा।

Table of Contents
भर्ती की मुख्य तारीखें
आवेदन की शुरुआत 16 मार्च सुबह 10 बजे से होगी। आखिरी तारीख 6 अप्रैल रात 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। समय पर फॉर्म भरना जरूरी है क्योंकि बाद में कोई शिकायत नहीं सुनी जाएगी। वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहें।
कौन कर सकता है आवेदन?
12वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर जरूरी हैं। उसके बाद दो साल का D.El.Ed या JBT डिप्लोमा होना चाहिए। HP TET पास होना अनिवार्य है। अगर आपके पास चार साल का B.El.Ed कोर्स या ग्रेजुएशन के साथ डिप्लोमा है तो भी दौड़ में हैं। उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी।
चयन कैसे होगा?
पहले लिखित परीक्षा होगी जो 120 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, भाषा और शिक्षण से जुड़े सवाल आएंगे। अच्छे नंबर लाने वालों का दस्तावेज जांच होगी। सिलेबस वेबसाइट पर उपलब्ध है। तैयारी अभी से शुरू कर दें।
आवेदन कैसे करें?
आवेदन आसान है। ये स्टेप्स फॉलो करें:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://hprca.hp.gov.in

- नया रजिस्ट्रेशन करें और यूजर आईडी पासवर्ड बनाएं।
- लॉगिन करके फॉर्म भरें, व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण डालें।
- फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क ऑनलाइन चुकाएं।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
ध्यान दें, कोई ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा। वेबसाइट पर ट्रैफिक ज्यादा होने पर थोड़ा इंतजार करें।
यह भर्ती ग्रामीण इलाकों में पढ़ाई को मजबूत बनाएगी। हिमाचल के नौजवानों में उत्साह है। कोचिंग सेंटरों में भी भीड़ लगने लगी है। जल्दी तैयारी करें और मौका हाथ से न जाने दें। राज्य सरकार का यह कदम युवाओं को नई उम्मीद दे रहा है।















