
माता-पिता के लिए एक बड़ी राहत की खबर है, अब नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) बनवाने के लिए आपको सरकारी दफ्तरों या अस्पतालों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने ‘Civil Registration System’ (CRS) के माध्यम से इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन और बेहद आसान बना दिया है अब आप अपने मोबाइल फोन से मात्र 5 मिनट में आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
डिजिटल हुआ सिस्टम: घर बैठे होगा पंजीकरण
अक्सर देखा जाता था कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को हफ्तों तक नगर निगम या पंचायत कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब CRS मोबाइल ऐप और आधिकारिक पोर्टल ने इस सिरदर्द को खत्म कर दिया है, अभिभावक अब किसी भी समय, कहीं से भी अपने बच्चे के जन्म का पंजीकरण खुद कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल और पारदर्शी है:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crsorgi.gov.in पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। यहाँ ‘General Public Sign Up’ पर क्लिक कर अपना अकाउंट बनाएं।
- मोबाइल नंबर और प्राप्त OTP के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
- ‘Apply for Birth Registration’ विकल्प को चुनें। यहाँ बच्चे का नाम, जन्म की तारीख और जन्म स्थान (अस्पताल या घर) जैसी बुनियादी जानकारी भरें।
- माता-पिता के आधार कार्ड और अस्पताल से प्राप्त डिस्चार्ज स्लिप या जन्म प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म को अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें आपको एक एप्लीकेशन नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति (Status) ट्रैक कर पाएंगे।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
आवेदन के दौरान अपने पास निम्नलिखित दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी तैयार रखें:
- अस्पताल की डिस्चार्ज स्लिप या जन्म का प्रमाण।
- माता-पिता का आधार कार्ड या पहचान पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड/बिजली बिल)।
समय का रखें ध्यान: 21 दिन के भीतर सेवा बिल्कुल मुफ्त
नियमों के मुताबिक, यदि आप बच्चे के जन्म के 21 दिनों के भीतर आवेदन करते हैं, तो यह सेवा पूरी तरह से निःशुल्क है, हालांकि, 21 दिन की अवधि बीत जाने के बाद आवेदन करने पर आपको मामूली विलंब शुल्क (Late Fee) और अतिरिक्त औपचारिकताएं (जैसे शपथ पत्र) पूरी करनी पड़ सकती हैं।
















