
अपने भविष्य और रिटायरमेंट को सुरक्षित करने की चाहत रखने वाले निवेशकों के लिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) एक ‘जैकपॉट’ से कम नहीं है अगर आप भी करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं, तो PPF का ’15+5+5′ फॉर्मूला आपकी किस्मत बदल सकता है, सालाना ₹1.5 लाख का निवेश आपको न केवल टैक्स फ्री रिटर्न देगा, बल्कि मैच्योरिटी पर ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड भी तैयार कर देगा।
Table of Contents
7.1% ब्याज और चक्रवृद्धि (Compounding) का जादू
वर्तमान में सरकार PPF पर 7.1% की वार्षिक ब्याज दर दे रही है, हालांकि 15 साल की शुरुआती मैच्योरिटी पर आप करोड़पति नहीं बन पाते, लेकिन असली जादू ‘एक्सटेंशन’ (विस्तार) में छिपा है, विशेषज्ञों के अनुसार, कंपाउंडिंग का फायदा उठाने के लिए लंबी अवधि तक टिके रहना जरूरी है।
जानिए ₹1 करोड़ तक पहुँचने का पूरा गणित
निवेश की राह को तीन चरणों में समझा जा सकता है:
- पहला पड़ाव (15 साल): यदि आप हर साल ₹1,50,000 (यानी ₹12,500 प्रति माह) जमा करते हैं, तो 15 साल बाद आपके खाते में ₹40.68 लाख जमा होंगे। इसमें आपका निवेश ₹22.50 लाख और ब्याज ₹18.18 लाख होगा।
- दूसरा पड़ाव (20 साल): 15 साल पूरे होने पर आप खाते को 5 साल के लिए बढ़ाते हैं और निवेश जारी रखते हैं, तो आपका फंड बढ़कर ₹66.58 लाख हो जाएगा।
- तीसरा पड़ाव (25 साल): रिटायरमेंट को ध्यान में रखते हुए यदि आप इसे 5 साल और (कुल 25 साल) बढ़ाते हैं, तो आपका फंड ₹1,03,08,015 (1.03 करोड़) के आंकड़े को पार कर जाएगा।
EEE स्टेटस: मुनाफे पर कोई टैक्स नहीं
PPF की सबसे बड़ी खासियत इसका EEE (Exempt-Exempt-Exempt) स्टेटस है, यानी निवेश की गई राशि (80C के तहत), मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी की पूरी रकम पर एक रुपया भी टैक्स नहीं देना होगा। यह सुरक्षित निवेश के साथ-साथ मोटा मुनाफा कमाने का बेहतरीन जरिया है।
निवेशकों के लिए जरूरी टिप
अगर आप ब्याज का अधिकतम लाभ लेना चाहते हैं, तो अपना वार्षिक निवेश हर साल 5 अप्रैल से पहले जरूर कर दें, ऐसा करने से आपको पूरे साल का ब्याज मिलता है। 15 साल बाद निवेश जारी रखने के लिए बैंक या पोस्ट ऑफिस में ‘फॉर्म-H’ जमा करना न भूलें।
















