Join Youtube

UIDAI Internship 2026: आधार कार्ड कंपनी (UIDAI) में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका! ग्रेजुएट्स को हर महीने मिलेंगे ₹40,000; 15 अप्रैल तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और तकनीकी क्षेत्र में अनुभव चाहने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने बेंगलुरु स्थित 'टेक्नोलॉजी सेंटर' के लिए UIDAI Internship Program 2026 की घोषणा की है इस प्रोग्राम के तहत योग्य उम्मीदवारों को आधार जैसी बड़ी परियोजना के साथ काम करने का मौका मिलेगा

Published On:
UIDAI Internship 2026: आधार कार्ड कंपनी (UIDAI) में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका! ग्रेजुएट्स को हर महीने मिलेंगे ₹40,000; 15 अप्रैल तक करें आवेदन
UIDAI Internship 2026: आधार कार्ड कंपनी (UIDAI) में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका! ग्रेजुएट्स को हर महीने मिलेंगे ₹40,000; 15 अप्रैल तक करें आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और तकनीकी क्षेत्र में अनुभव चाहने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने बेंगलुरु स्थित ‘टेक्नोलॉजी सेंटर’ के लिए UIDAI Internship Program 2026 की घोषणा की है इस प्रोग्राम के तहत योग्य उम्मीदवारों को आधार जैसी बड़ी परियोजना के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

28 पदों पर निकली भर्ती, 15 अप्रैल तक मौका

UIDAI ने विभिन्न तकनीकी और डिजाइनिंग क्षेत्रों में कुल 28 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं इच्छुक उम्मीदवार 15 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं यह इंटर्नशिप मुख्य रूप से बेंगलुरु (कर्नाटक) में आयोजित की जाएगी।

योग्यता और स्टाइपेंड का गणित

इस इंटर्नशिप की सबसे खास बात इसमें मिलने वाला आकर्षक स्टाइपेंड है। UIDAI ने शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्टाइपेंड की राशि तय की है:

  • बीटेक/बीई (ग्रेजुएट): ₹30,000 प्रति माह।
  • एमटेक/एमई/एमबीए/पीजीडीएम: ₹40,000 प्रति माह।
  • पीएचडी/रिसर्च स्कॉलर्स: ₹40,000 से ₹50,000 प्रति माह।
  • नॉन-टेक्निकल ग्रेजुएट: ₹20,000 प्रति माह।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • ग्रेजुएशन या पिछले सेमेस्टर में न्यूनतम 60% अंक (या 6.0 GPA) होने चाहिए।
  • इंजीनियरिंग (B.Tech/M.Tech), डिजाइन (B.Des/M.Des), गणित (B.Math) और सांख्यिकी (B.Stat) के छात्र इसके पात्र हैं।
  • चयनित उम्मीदवारों को कम से कम 6 महीने की अवधि के लिए काम करना होगा।

इन स्किल्स की है डिमांड

UIDAI उन युवाओं को प्राथमिकता दे रहा है जो प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेस, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मशीन लर्निंग (ML), डेटा साइंस, फुल स्टैक डेवलपमेंट और UI/UX डिजाइन (Figma/Adobe) में माहिर हैं।

कैसे करें अप्लाई?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा वहां उपलब्ध फॉर्म के साथ अपना अपडेटेड सीवी (CV) और आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

UIDAI Internship 2026
Author
info@sargujauniversity.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार