
गुजरात के अभिभावकों के लिए बड़ी खुशखबरी है शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों की आरक्षित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया का बिगुल फूंक दिया गया है, राज्य सरकार ने इस साल 84,000 से अधिक सीटों पर मुफ्त दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।
Table of Contents
17 अप्रैल तक आवेदन का मौका
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, प्रवेश के लिए ऑनलाइन पोर्टल 4 अप्रैल 2026 से खोल दिया गया है, इच्छुक अभिभावक 17 अप्रैल 2026 की दोपहर 12 बजे तक अपनी अर्जी जमा कर सकते हैं। इस बार अंग्रेजी माध्यम के लिए लगभग 40,262 सीटें और गुजराती माध्यम के लिए 41,000 से अधिक सीटें उपलब्ध हैं।
पात्रता और आयु सीमा
इस योजना का लाभ उठाने के लिए बच्चे की आयु 1 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से 6 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके साथ ही, आवेदन करने वाले परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा (सामान्यतः ₹6 लाख तक) के भीतर होनी चाहिए प्राथमिकता सूची में अनाथ बच्चों, दिव्यांगों और बीपीएल परिवारों को शीर्ष पर रखा गया है।
आवेदन प्रक्रिया: 5 आसान स्टेप्स
अभिभावक घर बैठे निम्नलिखित तरीके से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट orpgujarat.com पर लॉग-इन करें।
- ‘Online Application’ लिंक पर जाकर मोबाइल नंबर के जरिए अपना नया अकाउंट बनाएं।
- बच्चे का नाम, पता, जाति और माता-पिता की आय की सटीक जानकारी दर्ज करें।
- आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण और आय प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- अपने निवास स्थान के 6 किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों को प्राथमिकता के आधार पर चुनें।
इन बातों का रखें खास ख्याल
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि एक छात्र के नाम पर केवल एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा यदि एक से अधिक आवेदन पाए जाते हैं, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा साथ ही, अपलोड किए गए दस्तावेजों की स्पष्टता और आधार कार्ड से मिलान अनिवार्य है ताकि वेरिफिकेशन के समय कोई बाधा न आए।
















