Join Youtube

WhatsApp Privacy: कोई भी देख सकता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो; तुरंत बदलें ये 2 सेटिंग्स और रहें सुरक्षित’

दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल आज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर कर रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी को खतरे में डाल सकती है? अगर आपने अपनी प्रोफाइल फोटो (DP) की सेटिंग्स पर ध्यान नहीं दिया है, तो कोई भी अनजान व्यक्ति आपका नंबर सेव करके आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर सकता है

Published On:
WhatsApp Privacy: कोई भी देख सकता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो; तुरंत बदलें ये 2 सेटिंग्स और रहें सुरक्षित'
WhatsApp Privacy: कोई भी देख सकता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो; तुरंत बदलें ये 2 सेटिंग्स और रहें सुरक्षित’

दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल आज लगभग हर स्मार्टफोन यूजर कर रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी को खतरे में डाल सकती है? अगर आपने अपनी प्रोफाइल फोटो (DP) की सेटिंग्स पर ध्यान नहीं दिया है, तो कोई भी अनजान व्यक्ति आपका नंबर सेव करके आपकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर सकता है।

प्रोफाइल फोटो की ‘Visibility’ को करें सीमित

WhatsApp पर डिफॉल्ट रूप से प्रोफाइल फोटो ‘Everyone’ पर सेट होती है इसका मतलब है कि जिसके पास भी आपका नंबर है, वह आपकी फोटो देख सकता है, इसे बदलने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले WhatsApp की Settings में जाएं।
WhatsApp Privacy: कोई भी देख सकता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो; तुरंत बदलें ये 2 सेटिंग्स और रहें सुरक्षित'
WhatsApp Privacy
  • यहाँ Privacy विकल्प पर टैप करें।
WhatsApp Privacy: कोई भी देख सकता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो; तुरंत बदलें ये 2 सेटिंग्स और रहें सुरक्षित'
WhatsApp Privacy
  • अब Profile Photo के सेक्शन में जाकर ‘My Contacts’ को चुनें।
WhatsApp Privacy: कोई भी देख सकता है आपकी WhatsApp प्रोफाइल फोटो; तुरंत बदलें ये 2 सेटिंग्स और रहें सुरक्षित'
WhatsApp Privacy
  • ऐसा करने से केवल वही लोग आपकी फोटो देख पाएंगे जिनका नंबर आपके फोन में सेव है यदि आप कुछ खास लोगों से फोटो छिपाना चाहते हैं, तो ‘My contacts except…’ का विकल्प चुन सकते हैं।

स्क्रीनशॉट ब्लॉक फीचर का उठाएं लाभ

यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए WhatsApp ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जो आपकी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने पर रोक लगाता है, अब यदि कोई अनजान व्यक्ति या आपका कॉन्टैक्ट आपकी DP का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करेगा, तो ऐप उसे ऐसा करने से रोक देगा।

  • यह फीचर ऐप के लेटेस्ट वर्जन में ऑटोमैटिक काम करता है।
  • सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने WhatsApp को Google Play Store या App Store से तुरंत अपडेट करें।

प्राइवेसी चेकअप है जरूरी

इन सेटिंग्स के अलावा, WhatsApp अब ‘Privacy Checkup’ टूल की सुविधा भी दे रहा है इसके जरिए आप एक ही जगह से यह तय कर सकते हैं कि आपको ग्रुप में कौन जोड़ सकता है और कौन आपकी ‘Last Seen’ देख सकता है, डिजिटल युग में सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

WhatsApp WhatsApp Privacy
Author
info@sargujauniversity.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार