Join Youtube

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! रिफंड पोर्टल पर ‘Resubmission’ का नया लिंक एक्टिव; ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है, केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर 'Resubmission' (पुनः आवेदन) का नया लिंक सक्रिय कर दिया है, इस अपडेट के बाद अब वे निवेशक भी अपने फंसे हुए पैसे वापस पा सकेंगे, जिनके शुरुआती आवेदनों में कमियां पाई गई थीं

Published On:
सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! रिफंड पोर्टल पर 'Resubmission' का नया लिंक एक्टिव; ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! रिफंड पोर्टल पर ‘Resubmission’ का नया लिंक एक्टिव; ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

सहारा इंडिया के करोड़ों निवेशकों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है, केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल पर ‘Resubmission’ (पुनः आवेदन) का नया लिंक सक्रिय कर दिया है, इस अपडेट के बाद अब वे निवेशक भी अपने फंसे हुए पैसे वापस पा सकेंगे, जिनके शुरुआती आवेदनों में कमियां पाई गई थीं। 

दावों की सीमा में बड़ी बढ़ोतरी

ताजा अपडेट के अनुसार, अब पोर्टल पर 10 लाख रुपये तक के रिफंड दावों के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। इससे पहले रिफंड की सीमा काफी कम थी, लेकिन अब बड़े निवेशकों के लिए भी उम्मीद की किरण जाग गई है। 

इन निवेशकों को करना होगा ‘Resubmission’

बता दें कि जिन निवेशकों के स्टेटस में ‘Deficiency Communicated’ का मैसेज दिखाई दे रहा है, केवल उन्हें ही इस नए लिंक का उपयोग करना है। इसका मतलब है कि उनके पिछले आवेदन में कोई दस्तावेजी कमी या जानकारी में त्रुटि थी, जिसे अब सुधारने का मौका दिया गया है।z

अपना रिफंड स्टेटस ऐसे चेक करें (Step-by-Step):

  • सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल mocrefund.crcs.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Depositor Login’ टैब पर क्लिक करें।
  • अपने आधार कार्ड के अंतिम 4 अंक और आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और प्राप्त ओटीपी भरकर लॉगिन करें।
  • लॉगिन होते ही आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति (Status) स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

पुनः आवेदन (Resubmission) की प्रक्रिया:

यदि आपके आवेदन में कमियां हैं, तो Claim Request Number (CRN) का उपयोग करके रि-सबमिशन पोर्टल पर लॉगिन करें वहां बताई गई गलतियों को सुधारें, आवश्यक दस्तावेज दोबारा अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें, विभाग के अनुसार, इन सुधारे गए दावों का सत्यापन 30 दिनों में होगा और 45 कार्य दिवसों के भीतर पैसा सीधे आधार से लिंक बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। 

CRCS Sahara Refund Portal Resubmission Sahara Refund
Author
info@sargujauniversity.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार