Join Youtube

अब घर बैठे पाएं फ्री सोलर चूल्हा! बुकिंग शुरू, इन स्टेप्स से करें ऑनलाइन आवेदन और बिजली बिल से पाएं छुटकारा

 बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के बढ़ते दामों के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है, केंद्र सरकार की पहल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के सहयोग से अब रसोई में 'सोलर चूल्हा' दस्तक देने जा रहा है, 'सूर्य नूतन' (Surya Nutan) नाम के इस आधुनिक चूल्हे के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे न केवल गैस का खर्चा बचेगा, बल्कि बिजली के भारी-भरकम बिल से भी छुटकारा मिलेगा

Published On:
अब घर बैठे पाएं फ्री सोलर चूल्हा! बुकिंग शुरू, इन स्टेप्स से करें ऑनलाइन आवेदन और बिजली बिल से पाएं छुटकारा
अब घर बैठे पाएं फ्री सोलर चूल्हा! बुकिंग शुरू, इन स्टेप्स से करें ऑनलाइन आवेदन और बिजली बिल से पाएं छुटकारा

 बढ़ती महंगाई और एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के बढ़ते दामों के बीच आम जनता के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है, केंद्र सरकार की पहल और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के सहयोग से अब रसोई में ‘सोलर चूल्हा’ दस्तक देने जा रहा है, ‘सूर्य नूतन’ (Surya Nutan) नाम के इस आधुनिक चूल्हे के लिए ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिससे न केवल गैस का खर्चा बचेगा, बल्कि बिजली के भारी-भरकम बिल से भी छुटकारा मिलेगा।

क्या है ‘सूर्य नूतन’ सोलर चूल्हा?

यह एक इनडोर सोलर कुकिंग सिस्टम है, जिसे रसोई के अंदर रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है, इसकी खास बात यह है कि इसका सोलर पैनल छत पर रहता है, जबकि चूल्हा घर के अंदर काम करता है, यह हाइब्रिड मोड पर चलता है, यानी धूप न होने पर इसे बिजली से भी चलाया जा सकता है। 

फ्री सोलर चूल्हा योजना की सच्चाई

सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों पर इसे “फ्री सोलर चूल्हा” बताया जा रहा है, हालांकि, सरकार की ओर से वर्तमान में इसे पूरी तरह मुफ्त देने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को इसमें भारी सब्सिडी या विशेष छूट मिल सकती है, इसकी शुरुआती कीमत लगभग 12,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक हो सकती है। 

ऑनलाइन आवेदन के आसान स्टेप्स

यदि आप भी अपनी रसोई को हाई-टेक बनाना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स का पालन कर बुकिंग कर सकते हैं:

  • सबसे पहले इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर लॉग-इन करें।
  •  होमपेज पर मौजूद ‘Surya Nutan Pre-Booking’ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • खुले हुए फॉर्म में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जैसी बुनियादी जानकारी भरें।
  • आपको अपनी छत पर उपलब्ध खाली जगह (कम से कम 2×2 मीटर) और सालाना गैस खपत की जानकारी देनी होगी।
  •  फॉर्म को अच्छी तरह जांच लें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें। सफल पंजीकरण के बाद आपको कन्फर्मेशन मिल जाएगा। 

महत्वपूर्ण दस्तावेज (Keep Ready)

आवेदन के दौरान आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल

बिजली बिल से कैसे मिलेगा छुटकारा?

यह सोलर चूल्हा सौर ऊर्जा का संचय (Energy Storage) करता है, जिससे आप रात में भी खाना बना सकते हैं, धूप से चार्ज होने के कारण इसमें अलग से बिजली खर्च नहीं होती, जिससे आपके महीने भर का बिजली का बिल और गैस का खर्च शून्य हो सकता है।

 किसी भी फर्जी वेबसाइट या कॉल के झांसे में न आएं। केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। 

Free Solar Stove Scheme
Author
info@sargujauniversity.in

Leave a Comment

संबंधित समाचार