बेटियों की शिक्षा और बेहतर भविष्य को बढ़ावा देने के लिए सरकार समय-समय पर कई शानदार योजनाएं लेकर आती है। ऐसी ही एक बेहद लोकप्रिय योजना है ‘कन्या सुमंगला योजना’ (Kanya Sumangla Yojana)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत पात्र बालिकाओं को कुल ₹15,000 की सहायता राशि दी जाती है।

अगर आपके घर में भी बेटी ने जन्म लिया है, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आ सकती है।
Table of Contents
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ? (पात्रता)
इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:
- निवासी: यह योजना विशेष रूप से उत्तर प्रदेश की बेटियों के लिए है। दूसरे राज्यों की लड़कियां इसके लिए पात्र नहीं हैं।
- पारिवारिक आय: आवेदन करने वाले परिवार की सालाना आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- बेटियों की संख्या: सामान्यतः एक परिवार की दो बेटियों को ही इसका लाभ मिलता है। हालांकि, अगर पहली बेटी के बाद दूसरी बार जुड़वां बेटियां पैदा होती हैं, तो तीनों बेटियों को लाभ दिया जाएगा। गोद ली गई बेटियों के मामले में भी दो बेटियों तक यह सुविधा मिलती है।
कैसे और कब मिलती है ₹15,000 की रकम?
यह पूरी राशि एक साथ नहीं, बल्कि बेटी की उम्र और पढ़ाई के अलग-अलग पड़ावों पर 6 किस्तों में दी जाती है:
- पहली किस्त: बेटी के जन्म के समय — ₹2,000
- दूसरी किस्त: एक साल का टीकाकरण पूरा होने पर — ₹1,000
- तीसरी किस्त: कक्षा 1 में दाखिला लेने पर — ₹2,000
- चौथी किस्त: कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर — ₹2,000
- पांचवीं किस्त: कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर — ₹3,000
- छठी किस्त: 10वीं या 12वीं पास कर स्नातक/डिप्लोमा में प्रवेश पर — ₹5,000
कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया अब काफी सरल हो गई है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आपको महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट mksy.up.gov.in पर जाना होगा। यहाँ आपको ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ के विकल्प पर क्लिक करना है।
- वेबसाइट खुलने के बाद नीचे की ओर स्क्रॉल करें। यदि आपने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, तो ‘पहले से पंजीकृत – यहां लॉगिन करें’ वाले बॉक्स में अपनी Login ID और Password डालें। इसके बाद कैप्चा कोड भरकर ‘साइन इन’ बटन पर क्लिक करें।
- लॉगिन करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का मुख्य आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। यहाँ आपको बालिका से संबंधित सभी जानकारी (जैसे नाम, जन्म तिथि, आधार नंबर आदि) बिल्कुल सही-सही भरनी है।

- फॉर्म में नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर आपको ‘बैंक संबंधित जानकारी’ का कॉलम मिलेगा। यहाँ बैंक का नाम, IFSC कोड, बैंक अकाउंट नंबर और खाताधारक का नाम ध्यानपूर्वक भरें ताकि सहायता राशि सीधे खाते में पहुँच सके।
- अगले चरण में आपको अपनी बैंक पासबुक की साफ फोटो या स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट चेक करने के बाद ‘Go’ बटन पर क्लिक करें।
- जैसे ही आप ‘Go’ पर क्लिक करेंगे, आपकी आवेदन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी। आपकी स्क्रीन पर ‘Success’ का एक मैसेज पॉपअप दिखाई देगा, जिसका मतलब है कि आपका फॉर्म जमा हो गया है।
















